गया, सितम्बर 16 -- आमस के चण्डीस्थान में एक निजी स्कूल में मंगलवार को एक दिवसीय कृषि गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें किसानों को जागरूक किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ईं. विमलेश कुमार पांडे ने किसानों को वैज्ञानिक खेती की उन्नत तकनीक, मृदा के आवश्यक पोषक तत्व, उर्वरक और कीटनाशक दवाओं के संतुलित उपयोग, तथा मोटे अनाजों की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने धान में लगने वाले प्रमुख रोग और कीट व्याधियों के बारे में भी बताया। विमलेश कुमार पांडे ने कहा कि कम पूंजी और पानी में मोटे अनाज की खेती संभव है। सुनील कुमार चौधरी, डॉ. पंकज तिवारी और प्रभात कुमार ने भी कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें साझा की। डॉ. पंकज तिवारी ने बताया कि गोष्ठी में कृषि विषयों पर चर्चा कर समाधान पर किसानों को जागरूक किया गया। अंत में वैज्...