अररिया, जून 1 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। केन्द्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास को बढ़ावा देने के लिए जिले के चार प्रखंड अररिया, पलासी, सिकटी व कुर्साकांटा में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों की टीम जिले के चयनित 135 गांव मेंं जाकर किसानों से सीधे सवंाद करेंगी। 29 मई से शुरू यह अभियान 12 जून तक चलेगा। प्रशिक्षु बीएओ सानू कुमार सिंह ने बताया कि कुर्साकांटा प्रखंड में छह जून से 11 जून तक चयनित 45 गांव में जाकर वैज्ञानिक किसानों से सीधे संवाद करेगी। प्रत्येक दिन चयनित गावों में कृषि वैज्ञानिक केन्द्र अररिया के वैज्ञानिकों द्वारा तीन दलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक वैज्ञानिक दल द्वारा प्रतिदिन तीन गांव में कार्यक्रम का आयोजन करेगी। प्रथम सत्र सुबह दस बजे से 12 बजे तक होगी...