नवादा, फरवरी 11 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में कृषि कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बिहार कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में आत्मा नवादा द्वारा वृक्ष संरक्षक विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरंभ किया गया है। जिला संयुक्त कृषि कार्यालय सभागार में इस 60 घंटे और 08 दिवसीय प्रथम आर.पी.एल. यानी पूर्वार्जित ज्ञान प्रमाणन प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक (आत्मा), नवादा अजीत प्रकाश द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन अनुभवी युवाओं और कृषकों के कौशल को प्रमाणित करना है, जो पहले से इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, ताकि उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। इस विशेष बै...