रांची, मई 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि कृषि को विज्ञान और व्यापार के नजरिए से देखने की जरूरत है। जब तक नजरिया नहीं बदलेगा कृषि में बदलाव संभव नहीं है। आज लोग कृषि विभाग में कुछ हलचल होने की बात स्वीकार कर रहे हैं। लोगों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी मिल रही है। राज्य के लोगों को कृषि विभाग से काफी अपेक्षा है। कृषि मंत्री बुधवार को पशुपालन निदेशालय में हुई कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। झारखंड में एग्रो वैल्यू चेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग के द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन ग्रांट थार्नटन भारत एलएलपी के सहयोग से किया गया था। कार्यशाला में प्रगतिशील किसान और एफपीओ से जुड़े किसानों ने भाग लिया। एफपीओ से 14000 लोग जुड़ चुके हैं कृषि मंत्री ने कहा कि पहले एफपीओ क...