सीतामढ़ी, मई 31 -- शिवहर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विकसित कृषि संकल्प अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले के पांच गांवों में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के पिपराही प्रखंड के कुअमां,बकटपुर तथा बनवीर एवं पुरनहिया प्रखंड के हथसार, दोस्तियां एवं बराही जगदीश गांवों में आयोजित जागरूकता शिविर में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित प्रयोग, जैविक खाद के लाभ एवं फसल विविधिकरण के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके एवं कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित किया जा सके। वही खरीफ-वर्षा आधारित फसलों की उन्नत प्रजातियों के विषय में जानकारी दी गई। विशेष रूप से धान की नई प्रजातियां, सब्जियों की खेती, एवं मौसमी फल उत्पादन पर जोर दिया गया। किसानों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.