रांची, मई 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। कृषि को ज्यादा लाभकारी बनाने के लिए 29 मई से शुरू हो रहे राष्ट्रव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के वैज्ञानिक भी झारखंड के सभी 24 जिलों में किसानों के द्वार तक जाएंगे। यह अभियान 12 जून तक चलेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय से करीब 40 वैज्ञानिकों को शामिल कर कई टीमें बनाई गई हैं। यह पहल उत्पादन और उत्पाकता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मंच प्रदान करेगी। हर टीम दो स्थानों पर जाकर हर स्थान पर 200 से 300 किसानों के साथ संवाद करेगी। यह अभियान देश के 700 जिलों में चलेगा। इसमें 731 कृषि विज्ञान केंद्रों, आईसीएआर के 113 शोध संस्थान, कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्यपालन विभाग के अधिकारी व नवोन्मेषी किसान भी भाग लेंगे। इसके जरिये देश के 1.5 करोड़ किसानों तक पहुंचा जाएगा। कुल...