भागलपुर, मार्च 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जिला कृषि पदाधिकारी प्रेम शंकर प्रसाद ने कहा कि टीआरएफए यानी टारगेटिंग राइस फेलो एरिया का उद्देश्य तिलहन फसलों के प्रत्यक्षण एवं बीज वितरण कराकर फसलों के आच्छादन, उत्पादन एवं उत्पादकता में बढ़ावा देकर किसानों की आय को बढ़ाना है। भागलपुर जिले के कृषि क्षेत्र में चुनौतियां और अपेक्षाएं ज्यादा हैं। ऐसे में कृषि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए किसानों के साथ-साथ कृषि पदाधिकारियों का प्रशिक्षित होना आवश्यक है। जिला कृषि पदाधिकारी आत्मा द्वारा प्रशिक्षण भवन में गुरुवार को टारगेटिंग राइस फेलो एरिया इन इस्टर्न इंडिया फॉर ऑयल सीड के तहत आयोजित जिला एवं प्रखंड स्तरीय कृषि पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर आत्मा के उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.