रांची, मई 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। मोरहाबादी के रामकृष्ण मिशन आश्रम दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गुरुवार को 29वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जोन चार पटना द्वारा हुए आयोजन में रांची जिले में कृषि की उन्नति को लेकर वार्षिक कार्य योजना पर विचार किया गया। समेति के निदेशक विकास कुमार ने कृषि वैज्ञानिक, अधिकारी एवं किसानों को खेती के क्षेत्र में नवाचार, तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। आश्रम के सचिव स्वामी भावेशानंद महाराज बोले, आधुनिक कृषि तकनीक को किसानों तक पहुंचाना कृषि विज्ञान केंद्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। डॉ डीवी सिंह ने महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, कुपोषण निवारण, कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनाने पर...