बांका, दिसम्बर 24 -- बांका, निज प्रतिनिधि। शहर के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में मंगलवार को किसान दिवस के मौके पर दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी 2025-2026 का आयोजन किया गया। किसान मेले का आयोजन आत्मा बांका के सौजन्य से किया गया। जिसका उदघाटन डीएम नवदीप शुक्ला एवं नगर परिषद अध्यक्ष बालमुकुन्द सिन्हा एवं नगर परिषद उपध्यक्ष डॉ विनीता प्रसाद ने किया। डीएम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान मेला न सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करने का एक जरिया है, बल्कि यह किसानों को नवाचार अपनाने एवं अपनी आय को बढाने का एक सशक्त माध्यम भी है। सरकार किसानों को समृद्ध बनाने एवं खेती को लाभकारी बनाने के लिए लगातार नई-नई योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ लेने के लिए किसानों को कृषि से जुडी योजनाओं की सही जानकारी लेकर समय पर आवेदन करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.