गढ़वा, मार्च 10 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उसका उद्घाटन धुरकी व सगमा प्रखंड बीडीओ सह सीओ जुल्फिकार अंसारी और प्रमुख शांति देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर फीता काट कर किया। उस दौरान बीडीओ सह सीओ जुल्फिकार ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। यहां के लगभग 70% किसान कृषि पर निर्भर रहते हैं। उन्होंने कहा कि किसान अति प्रगतिशील होते हैं। वह दिन-रात मेहनत कर अपने खेतों में फसल उगाते हैं। उन्होंने मेले में आए सभी किसानों से आग्रह किया कि वह कभी भी रासायनिक खाद का प्रयोग न करें। हमेशा जैविक खाद का इस्तेमाल करें। जैविक खाद्य से उपजे फसल के उपयोग से स्वास्थ्य पर किसी तरह का प्रतिकुल असर नहीं पड़ता है। किसान मेले सह प्रदर्शनी में किसान अपने फसल को भी साथ लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.