पिथौरागढ़, अप्रैल 6 -- पिथौरागढ़। सीमांत में कृषि कर्मचारी संघ की जिला ईकाइ का निर्विरोध गठन हुआ। विण विकास खंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी व विशिष्ठ अतिथि कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सुघर सिंह वर्मा मौजूद रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से जितेंद्र चंद्र पंत को अध्यक्ष चुना। कमलेश पंत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमन बोहरा को महामंत्री, चंदन सिंह बोहरा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम के दौरान अधीनस्थ कृषि सेवा संघ की जिला कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। भुवन चंद्र तिवारी को अध्यक्ष, किरन धामी और अरूण कुमार को उपाध्यक्ष, विनीत चंद्र को महामंत्री व इंद्र सिंह धामी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...