पिथौरागढ़, अप्रैल 6 -- सीमांत में कृषि कर्मचारी और अधीनस्थ कृषि सेवा संघ की जिला ईकाइ का निर्विरोध गठन हुआ। विण विकास खंड सभागार में बीते रोज आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी व विशिष्ठ अतिथि कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी एस सिंह वर्मा मौजूद रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से जितेंद्र चंद्र पंत को कृषि कर्मचारी संघ का अध्यक्ष चुना। कमलेश पंत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमन बोहरा को महामंत्री, चंदन सिंह बोहरा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। भुवन चंद्र तिवारी को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। किरन धामी और अरूण कुमार को उपाध्यक्ष, विनीत चंद्र को महामंत्री व इंद्र सिंह धामी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए संगठन हित में कार्य करने का संक...