उन्नाव, जून 5 -- सोनिक। एग्रीकल्चर से इंजीनियरिंग करने के बाद 2012 में नौकरी में लगे अरविंद को अब खेती रास आ रही है। 2017 में नौकरी उसने खेती को अपना पेशा बना लिया। आधुनिक तकनीकी से वह तीन बीघे में खेती करके हर साल 4 से 5 लाख रुपए कमा रहे है। अरविंद ने इलाहाबाद से एग्रीकल्चर की पढ़ाई की थी। किसान अरविंद वर्मा को जिला मुख्यालय पर राज्यपाल से भी सम्मान मिल चुका है। किसान अरविंद वर्मा ने खेती की शुरुआत कलाकंद और खीरे से की। धीरे-धीरे उन्होंने मोबाइल ऐप, मिट्टी की जांच, पालीहाउस जैसे उपायों को अपनाया। अब वे लाल, पीली और हरी शिमला मिर्च उगाते हैं। जो जनपद से गैर जनपद लखनऊ, कानपुर आदि में भेजते थे। अब तकनीक से उपज बढ़ी और बाजार तक फसल पहुंचाने की झंझट भी कम हुई। व्यापारी अब खुद खेत पर आकर फसल खरीद लेते हैं। खेती से अब उन्हें सालाना चार से पांच ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.