समस्तीपुर, मार्च 6 -- पूसा, निज संवाददाता। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि से जुड़े कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली के प्रमुख डॉ.आरके तिवारी ने कहा कि राज्य में कृषि व कृषि आधारित उद्योग के विकास की अपार संभावनाएं हैं। इसमें कृषि अधिकारियों की भूमिका अहम है। वे किसान व सरकार के बीच की कड़ी है। जो सरकार की योजनाओं को किसान व कृषि आधारित उद्यमियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जरूरत है अपने ज्ञान व प्रतिभा का समुचित उपयोग कर देश के अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सबल व सझम बनाने की दिशा में पहल करने की। वे बुधवार को केन्द्र के सभागार में कृषि विभाग में नवनियुक्त अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। मौका था नवचयनित अधिकारियों को कृषि व उससे जुड़ी तकनीकों की जानकारी के लिए प्...