बिजनौर, मई 28 -- नेचुरल मिशन आन नेचुरल फार्मिंग योजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि योजना के तहत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए। प्राकृतिक खेती हेतु नवरत्न हरी की फसल और गन्ने की प्रजातियों का भ्रमण कराया गया। गौ आधारित प्राकृतिक खेती मॉडल का भी भ्रमण कराया गया। प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती की तकनीक और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.