लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 24 -- गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। कृषक समाज इंटर कॉलेज के हॉकी ग्राउंड पर शुक्रवार से 63 वां कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा। टूर्नामेंट समिति के संयोजन मंत्री लखपति भारती और प्रधानाचार्य व उपाध्यक्ष अनंत प्रकाश सरोज ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हॉकी उत्तर प्रदेश से संबद्ध इस प्रादेशिक टूर्नामेंट में प्रदेश के विभिन्न जिलों की कुल 15 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इनमें मेरठ हॉस्टल मेरठ, डीएचए लखीमपुर, बीपीएस हॉकी क्लब गोरखपुर, पडिला हॉकी एकेडमी प्रयागराज, सूरा हॉकी एकेडमी कानपुर, बाबू श्रीशचंद हॉकी एकेडमी हरदोई, मुरादाबाद हॉकी मुरादाबाद, स्टार इलेवन क्लब बलरामपुर, आकांक्षा हॉकी स्पोर्टिंग क्लब बिजनौर, कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला, प्रिंस हॉकी क्लब शाहजहांपुर, महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब बार...