बहराइच, फरवरी 6 -- बहराइच। राज भवन प्रांगण लखनऊ में 06 से 08 फरवरी तक आयोजित होने वाली प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के दौरान आकांक्षी जनपद बहराइच के प्रगतिशील कृषक संजीव कुमार गौड़ को एकीकृत जीवनाशी प्रबन्धन तकनीक से बिष मुक्त पपीता की खेती के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया। कृषक गौड़ ने मौजूद कृषकों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। कृषि उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए आई.पी.एम. विधि से विषमुक्त खेती करने के लिए कृषकों को प्रेरित भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...