आगरा, जून 17 -- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना चलते प्रदेश के आपदा प्रभावित आश्रित परिवारों को सहायता राशि वितरण की गई। जनपद के 32 आश्रित परिवारों को 89 लाख रुपए की धनराशि का वितरण किया गया। इस मौके पर डीएम समेत अधिकारियों ने प्रभावितों को योजना के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान पीड़ित और अधिकारियों ने योजना से संबंधित मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण से संबोधन भी देखा। जिला मुख्यालय पर डीएम मेधा रूपम व भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने प्रभावितों को चैक प्रदान किए। भाजपा जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री यह जानते हैं कि भारत किसानों का देश है और अन्नदाता से ही देश विकास के पथ पर अग्रसर है। किसानों पर किसी भी संकट की घड़ी में सदैव तत्पर रहने वाले मुख्यमंत्री की कार्यशैली एवं पवित्र सोच की सराहना करते हुए उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.