भदोही, फरवरी 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सोलर लाइट ट्रैप से अब नुकशान होने वाले फसलों को किसान बचा सकते हैं। सोलर लाइट ट्रैप लेने वाले किसानों को विभागीय स्तर से 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। रात्रि में लाइट ट्रैप जलने से फसल को चौपट करने वाले कीट स्वयं मर जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि किसानों की भरपूर लागत और कड़ी मेहनत से तैयार की जाने वाली फसलों को कीटों के प्रकोप से भारी नुकसान होता है। जिससे न केवल उत्पादन घटता है बल्कि उपज की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। विशेष रूप से रात में उड़ने वाले कीट-पतंगे धान, गेहूं, सरसों, मक्का, अरहर, सब्जी एवं बागवानी फसलों को व्यापक क्षति पहुंचाते हैं। अब किसानों को इस समस्या से घबराने की आवश्यकता नहीं है। शासन की ओर से पर्यावरण अनुकूल सोलर लाइट ट्रैप योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.