मऊ, फरवरी 27 -- मऊ। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से परदहा ब्लाक के सलाहाबाद गांव में गोष्ठी का आयोजन कर कृषकों को जैव उर्वरकों का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने उन्हें जैव उर्वरक भी प्रदान किए। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. सुमंत गुप्ता ने किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया। कहा कि किसान बंधु रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता धीरे-धीरे कम करें और जैविक खाद का प्रयोग करें। घोसी चीनी मिल के मुख्य गन्नाधिकारी डा. विनय प्रताप सिंह ने किसानों को गन्ने की वैज्ञानिक खेती के संबंध में जानकारी दिया। कंपनी के अधिकारी राजकुमार ने कृषि वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया। इसमें 70 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को बेंटोनाइट सल्फर और पीएसबी कल्चर आदि जैव उर्वरक प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.