लखीसराय, मार्च 5 -- बड़हिया, एक संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (4 मार्च) के अवसर पर मंगलवार को नगर एवं प्रखंड क्षेत्र स्थित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। इस अभियान के तहत 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली, जबकि 2 से 19 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली दी गई। एक दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्घाटन नगर स्थित रेफरल अस्पताल में डॉ सुधा कुमारी के द्वारा किया गया। जिन्होंने अस्पताल पहुंचे बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई। मौके पर मौजूद बीएचएम अन्नू कुमार ने बताया कि जो बच्चे इस दिन दवा नहीं खा सके हैं। वैसे छूटे बच्चों को आगामी सात मार्च को होने वाले मॉप-अप राउंड में खुराक दी जाएगी। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.