मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में किसान सेवा सहकारी समिति पर कृभको द्वारा कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड मुजफ्फरनगर द्वारा एक पशु चिकित्सा शिविर व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 50 के लगभग मरीजो को दवाई वितरित की गई। तथा पशुओं में कैल्शियम, मिक्चर, पशुओं के लिए जेल व अन्य दवाइयां फ्री में वितरित किए गए। इस मौके पर खादर क्षेत्र से आए 50 मरीजों को डा० अरुण कुमार द्वारा बुखार, खासी, खुजली अन्य बीमारियों की दवाई दी वे मरीजों का चेकअप किया। वही पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रविंद्र सिंह द्वारा पशुओं के लिए कैल्शियम, जेल व अन्य बीमारियों की दवाइयां दी गई इस मौके पर कृभको के फील्ड ऑफिसर रोहित यादव, कंवरपाल सिंह, सरदार प्रकट सिंह, सुल्तान सिंह आनंद कुमार सुरेंद्र कुमार वीरेंद्र सिंह, अमन चौहान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्...