बिहारशरीफ, मार्च 23 -- कृपाबिगहा से सुबोध हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाने की पुलिस टीम ने शनिवार की देर रात छापेमारी कर सुबोध हत्याकांड के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सदर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कुसुम्भा थाना क्षेत्र के कृपाबिगहा गांव में छापेमारी कर पंकज कुमार उर्फ पंकज यादव को दबोचा है। बता दें कि जिले के बुधौली निवासी सुबोध यादव की हत्या बीते 15 फरवरी को उस समय कर दी गई थी,जब वह देर शाम अपनी ससुराल मटोखर गांव जा रहा था। मटोखर गांव के समीप घात लगाकर बैठे अपराधियों ने गोली मारकर सुबोध की हत्या कर दी थी। घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने तीन नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्याकांड में पहले ही मटोखर निवासी नीतीश कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.