बिहारशरीफ, जुलाई 28 -- बेन। प्रखंड के कृपागंज गांव से रविवार की रात दो किसानों की तीन भैंसों की चोरी हो गयी। उदय सिंह की दो व चांदी सिंह की एक भैंस को चोरों ने चुरा लिया। सोमवार की सुबह मवेशियों को गायब पाकर पशुपालक खोजबीन करने लगे। इस घटना के बाद ग्रामीण पुलिस गश्ती पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...