उरई, अप्रैल 27 -- उरई, संवाददाता। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा पात्र दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना का संचालन किया जा रहा है। इसको लेकर विभाग द्वारा पात्रों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। कृत्रिम अंग या उपकरण वितरण के लिए विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है। इसमें ऐसे पात्र दिव्यांग जिन्हें कृत्रिम अंगों सहायक उपकरणों ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, स्मार्ट केन, वैशाखी, कान की मशीन एवं छड़ी की आवश्यकता हो वह विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तकीकरण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करते समय दिव्यांगता दर्शाता रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, जन्मतिथि या आयु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, हाईस्कूल मार्कशीट, पहचान प्रमाण-पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.