रायबरेली, दिसम्बर 3 -- रायबरेली,संवाददाता। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जैतूपुर स्थित 70 एमटी क्षमता वाले सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कूड़ा निस्तारण की क्षमता का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुरूप वैज्ञानिक पद्धति से कूड़ा निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। नगर क्षेत्र के पुराने ठोस अपशिष्ट (लिगेसी वेस्ट) के निस्तारण के लिए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जाए। जिससे पर्यावरण सुधार में सकारात्मक परिणाम मिल सके। जिलाधिकारी ने प्लांट के संचालन में पर्यावरणीय मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण पालनेकरने को कहा। साथ ही कूड़ा प्रबंधन की सतत निगरानी भी सुनिश्चित हो। ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह ने बताया कि अब तक 35,000 टन लिगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक प्रोसेसिंग ए...