हरिद्वार, मई 5 -- सीएम के निर्देश पर दर्जाधारी ओम प्रकाश जमदग्नि ने चारधाम यात्रा को लेकर ऋषिकुल मैदान में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कूलर के पानी को रोज न बदलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि ग्रीन कार्ड बनाने में देरी क्यों हो रही है। सोमवार को दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि ने स्थलीय निरीक्षण किया और पंजीकरण करा रहे यात्रियों से सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चार धाम यात्रा के पंजीकरण केंद्र में पानी ,शौचालयों ,चिकित्सा ओर लगातार साफ सफाई होने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबन्द रखा जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और जनपद तथा राज्य में आने वाले श्रद्धालु सुखद यादें लेकर जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.