नई दिल्ली, जून 19 -- "आपके नाम एक जरूरी पार्सल आया है... लेकिन डिलीवरी से पहले आपको एक नंबर डायल करना होगा!" अगर आपके पास ऐसा कॉल आता है, तो सतर्क हो जाइए। हो सकता है कि अगला शिकार आप ही हों। राजस्थान में साइबर ठगों ने अब कूरियर कंपनियों के नाम पर ठगी का नया खेल शुरू कर दिया है। दो महीने में इस नए फॉर्मेट की 1500 से ज्यादा साइबर ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर जनता को सतर्क किया है। एसपी शांतनु कुमार के मुताबिक, यह ठगी बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में की जा रही है - जहां सामने वाला इतनी सफाई से बात करता है कि कोई भी झांसे में आ जाए। कैसे फंसते हैं लोग? ठग खुद को फेमस कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर कॉल करते हैं। वह कहते हैं कि आपके नाम एक पार्सल आया है, लेकिन डिलीवरी से पहले एक विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.