ग्वालियर, दिसम्बर 7 -- मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से भटककर निकले एक 20 महीने के नर चीता शावक की रविवार तड़के हाईवे पर मौत हो गई। अनजान वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसा ग्वालियर-शिवपुरी नेशनल हाईवे के घाटीगांव क्षेत्र में हुआ, जो कूनो से करीब 35-40 किलोमीटर दूर है। ग्वालियर जोन के आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि शावक अपनी मां से बिछड़ गया था और रात में हाईवे तक पहुंच गया। सुबह करीब 5-6 बजे के बीच तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।दूसरा शावक अभी भी लापता, हाईवे पर सख्ती पुलिस को जानकारी मिली है कि मां से बिछड़े दो नर शावक साथ-साथ घूम रहे थे। एक की मौत हो चुकी है, दूसरा अभी भी उसी इलाके में हो सकता है। इसलिए पूरे हाईवे पर ट्रैफिक धीमा कर दिया गया है। स्पीड लिमिट कम की गई है और भारी वाहनों ...