मैनपुरी, सितम्बर 7 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगरूपपुर में कूड़े के विवाद में हुए हत्याकांड के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर शहर के सिंधिया तिराहा के निकट से दोनों की गिरफ्तारी की गई। उनके कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल और एक लाइसेंसी रिपीटर हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। दोनों ने कूड़े के विवाद में हत्या करने की बात स्वीकार किया है, पुलिस ने यह दावा किया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी पिता-पुत्र को जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी अरुण कुमार ने रविवार को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। जानकारी दी कि छह सितंबर को ग्राम जगरूपपुर निवासी योगेंद्र सिंह और उसके भतीजे विनय पर फायरिंग कर दी गई थी। फायरिंग के दौरान योगेंद्र की गोली लगने से मौत हो गई, विनय गंभीर रूप से घ...