नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-42 में बुधवार दोपहर कूड़े के ढेर में आग लग गई। इससे उठने वाला धुआं सेक्टर-42, 43, 45, 48 और 49 की ओर फैल गया। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। दमकल विभाग की टीम चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है, लेकिन हवा तेज होने की वजह से आग फैल रही है। सेक्टर-42 का काफी बड़ा हिस्सा खाली है। यह क्षेत्र वर्तमान में जंगल में तब्दील हो चुका है। यहां चारों काफी कूड़ा-कचरा एकत्रित है। यहां पर कचरा डंप किया जाता है। बाहर से लाकर भी कूड़े को यहां फेंका जाता है। दोपहर में कूड़े में आग लग गई और आसपास के लोगों को परेशानी होने लगी। इसके बाद मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.