हापुड़, दिसम्बर 9 -- नगर में कूड़े का उठान नहीं होने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर कोतवाली परिसर में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जिससे उठने वाली दुर्गंध ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। नगरवासियों ने नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों से कूड़ा उठवाने की मांग की है। संजय बंसल अकेला, उदित गुप्ता, मनोज बंसल, प्रदीप कुमार ने कहा कि नगर में समय से कूड़ा का उठान नहीं किया जा रहा है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी कुछ ही स्थानों से प्रतिदिन कूड़े का ढेर उठा रहे है। कोतवाली परिसर में शिकायतकर्ता शिकायत करने के लिए जाते है। मुख्य गेट पर कूड़े के ढेर से मुंह पर रुमाल या कपड़ा रखकर अंदर जाना पड़ता है। पुलिसकर्मियों को भी आने जाने में बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। कूड़े का ढेर देखकर वहां पर बंदरों की संख्या बढ़ जाती है। ज...