गंगापार, मार्च 20 -- गुरुवार सुबह सीएचसी करछना के समीप जब्त की गई गाड़ियों में कूड़े की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। करछना में पुलिस द्वारा जब्त की गई चार पहिया वाहनों में अचानक आग लग जाने से कई जल गये। आग लगने की सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी आग बुझाने में लगे रहे। लेकिन गाड़ियों के टायर और प्रेट्रोल, डीजल होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जहां लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर किसी तरह खड़ी अन्य गाडियों को बचा लिया गया। थोडी ही देर में दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। उक्त स्टोर में कई दर्जन चार पहिया वाहन जिसमें आटो, कार, टैक्ट्रर, जेसीबी, डंपर आदि बड़ी गाड़िया किसी न किसी मुकदमें में जब्त तो कई का चालान कर खड़ी कराई गई थी। जिसकी देखरेख के लिए थाने से एक ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.