नोएडा, अक्टूबर 10 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को एल्डिको ग्रीन मिडोज और पारस प्लैटिनम सोसाइटी में कूड़ा प्रबंधन की जांच की गई। पारस प्लैटिनम सोसाइटी में कूड़े का सही तरीके से प्रबंधन न करने पर 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक सेक्टर पाई स्थित एल्डिको ग्रीन मीडोज सोसाइटी में कचरे का निस्तारण सही ढंग से पाया गया, लेकिन पूर्व में प्राधिकरण की तरफ से लगाए गए जुर्माने को जमा नहीं कराया गया है, जिसके लिए सोसाइटी के स्टाफ को सात दिन के अंदर जुर्माने की रकम जमा करने के निर्देश दिए गए। वहीं पारस प्लैटिनम सोसाइटी सेक्टर स्वर्णनगरी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016 के अंतर्गत कूड़े को सही ढंग से प्रोसेस नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते सोसाइट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.