बगहा, जनवरी 3 -- बेतिया शहर के छावनी चौक के पास स्थित उतरवाई पोखरा विगत कई वर्षों से गंदगी और बदबूदार पानी के कारण नगर वासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसमें व्याप्त गंदगी की चर्चा अधिकारी और जनप्रतिनिधि करते तो हैं लेकिन इसका स्थाई समाधान कभी नहीं करते हैं । शहर के बीचोबीच स्थित इस पोखरे का सौंदर्यकरण सही तरीके से कर दिया जाए तो यह नगर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा और इससे जिला प्रशासन अथवा नगर निगम को राजस्व की भी प्राप्ति हो सकती है। इसके आसपास रहने वाले लोगों और शहर के पर्यावरण विद तथा जागरूक लोगों को हमेशा इस बात की भी चिंता है कि आने वाले दिनों में कहीं इसका अस्तित्व ही संकट में ना पड़ जाए। पर्यावरण विद् दुर्गा दत्त पाठक, समाजसेवी विशाल मिश्रा, प्रोफेसर अशोक तिवारी, आदित्य दीक्षित, देवेंद्र कुमार, अमित कुमार, भोला क...