लखनऊ, फरवरी 23 -- काकोरी में शुक्रवार सुबह कूड़ा डाल कर घर लौट रही किशोरी को पड़ोसी महिला ने बुला लिया। घर में बंधक बनाने के बाद महिला ने बाहर से ताला बंद कर दिया। वहीं, घर में मौजूद युवक ने किशोरी से दुराचार किया। फिर धमकी देते हुए किशोरी को भगा दिया। बदहवास हालत में घर लौटी किशोरी ने मां को आपबीती बताई। काकोरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। पड़ोसी महिला ने धोखे से बुलाया घुरघुरी तालाब निवासी महिला के मुताबिक शुक्रवार सुबह वह रिश्तेदार की तीमारदारी के लिए पति संग अस्पताल गई थी। बेटी घर में अकेले थी। माता-पिता के जाने के बाद किशोरी कूड़ा फेंकने के लिए घर से निकली। वापस आते वक्त पड़ोसी गीता ने आवाज लगा कर किशोरी को बुलाया। फिर कमरे में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया। कमरे में घुट गई किशोरी चीख पीड़िता के...