लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- गोला की नगर पालिका परिषद में 15 वें वित्त आयोग योजना के अंतर्गत दो ट्रैक्टर, एक ट्रैक्टर फ्रंट लोडर सहित, एक ट्रिपर और एक जेटिंग कम सक्शन मशीन की खरीद की गई। गुरुवार दोपहर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सभी नए वाहनों का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। पूजन आचार्य लवकुश शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि नए वाहन शामिल होने से कूड़ा निस्तारण, चोक नालों एवं नालियों की सफाई तथा कूड़ा उठान का कार्य अधिक तेज़ और प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि गोला का विकास प्राथमिकता है और इसके साथ-साथ नगर को स्वच्छ बनाए रखना पालिका की जिम्मेदारी है। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा ने बताया कि इन वाहनों के आने से नगर की सफाई व्यवस्था को नई गति मिलेगी और...