गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित मीरपुर गांव में कूड़ा निस्तारण प्लांट का संचालन नगर निगम की ओर करने के विरोध में मीरपुर गांव समेत आसपास के गांव के लोग आज से सांकेतिक रूप से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। यह निर्णय ग्रामीणों ने गुरुवार को मीरपुर गांव स्थित शिव मंदिर में आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से लिया। इस अवसर पर मामचंद त्यागी, सुभाष त्यागी, तेजराम मंडार, रामनरेश त्यागी, राजबीर त्यागी, गौरव त्यागी, मुकेश त्यागी, महेंद्र त्यागी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...