नई दिल्ली, मई 31 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में तीनों लैंडफिल साइटों में लगभग 160 लाख मीट्रिक टन कूड़ा मौजूद है। इसमें सबसे ज्यादा गाजीपुर लैंडफिल साइट में 83.70 लाख मीट्रिक टन कूड़ा मौजूद है। भलस्वा लैंडफिल साइट में 47 और ओखला लैंडफिल साइट में 29.20 लाख मीट्रिक टन कूड़ा मौजूद है। इसमें सबसे धीमी गति से गाजीपुर लैंडफिल साइट में कूड़े का निस्तारण हो रहा है। इस पर विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर की है। दिल्ली नगर निगम ने लैंडफिल साइट के कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का नई डेडलाइन तय की है। जिसके तहत ओखला लैंडफिल साइट को मार्च 2027 तक, भलस्वा लैंडफिल साइट को दिसंबर 2027 तक और गाजीपुर लैंडफिल साइट को सितंबर 2028 तक खत्म करना है। इससे पहले निगम पूर्व में कई बार लैंडफिल साइट के कूड़े के पहाड़ समाप्त करने की समयसीमा निर्धारित कर चुकी है, लेक...