नोएडा, फरवरी 11 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव के निकट चिह्नित स्थान पर कू़ड़ा एकत्र करने के विरोध में दुकानदार ने साथियों संग मिलकर सफाई कर्मचारी पीट दिया। जान बचाकर भागे पीड़ित का आरोपियों ने पीछा किया और पत्थरबाजी भी की। फेज-तीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी दुकानदार को जेल भेज दिया। जिला बुलंदशहर के रसूलगढ़ गांव निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा प्राधिकरण में बतौर सफाई कर्मचारी काम करते हैं। वह बुधवार सुबह करीब नौ बजे रोजाना की तरह सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में कार मार्केट के पास साइट पर कूढ़ा एकत्र करने पहुंचे। आरोप है कि वहां नजदीक में एक दुकान करने वाला मारुफ नाम का व्यक्ति आ धमका। उसने चिह्नित स्थान पर कूढ़ा एकत्र करने का विरोध किया। ऐसा करते हुए आरोपी ने मनोज को गिरेबां पकड़ लिया और हाथापाई शुर...