आगरा, फरवरी 13 -- सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर भाटान में कूड़ा डालने की मामूली बात पर बच्चों में हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ही ओर से जमकर लाठी डंडे चले। फायरिंग भी की गई। इस मारपीट में दोनों ओर से कुल 13 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को गंजडुंडवारा सीएचसी लाया गया, जहां से 12 घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस को मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार है। पुलिस के मुताबिक गनेशपुर भाटान गांव निवासी जसवीर सिंह के बच्चों की गुरुवार की शाम पड़ोस के बच्चों से कहासुनी हो गई थी। जिसे लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। आरोप है कि शुक्रवार सुबह जब जसवीर सिंह की पुत्रवधू घूर डालने जा रही थी। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर दर्जनों लोग ला...