अमरोहा, फरवरी 19 -- हसनपुर। अलीगढ़ मार्ग पर किनारे कूड़ा डालकर घर लौट रही महिला को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें महिला घायल हो गई। महिला को मेरठ रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी टेकचंद राणा की पत्नी हिरेश मंगलवार शाम कूड़ा डालकर घर लौट रही थी। इस दौरान जैसे ही वह अलीगढ़ मार्ग पर गांव के नजदीक पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देख मेरठ रेफर कर दिया। घायल महिला का मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों के मुताबिक घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बाइक सवार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.