रिषिकेष, अक्टूबर 15 -- नगर निगम में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नई कंपनी को ठेका देने का विरोध शुरू हो गया है। वेतन आदि के मुद्दों को लेकर कर्मचारियों ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में हंगामा कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधि को कर्मचारियों ने घेरकर नारेबाजी भी की। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह मामला सुलझाया। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के चलते कई वार्डों में घरों से कूड़ा तक नहीं उठ पाया। नगर निगम की ओर से सभी चालीस वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाता है। इसके लिए टेंडर जारी किए गए थे। अब पुरानी कंपनी की जगह नई कंपनी गुरुवार से काम संभालेगी। इससे पहले बुधवार को नगर निगम में इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कूड़ा कलेक्शन से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि पहले वाली कंपनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.