लखनऊ, दिसम्बर 3 -- नगर निगम ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सुबह 09:30 बजे जोन-03 के अलीगंज वार्ड, सेक्टर बी और चांदगंज गार्डेन क्षेत्र में गंदगी, कबाड़ नजर आई। इस पर ऑटो केयर पर तगड़ा जुर्माना लगाया गया। जोनल सेक्रेटरी मनोज यादव ने जांच में पाया गया कि अवध ऑटो केयर (गैराज) के परिसर के बाहर बड़ी मात्रा में कबाड़, खराब वाहन और स्क्रैप सामग्री फुटपाथ पर फैली हुई थी। इस कारण फुटपाथ के साथ नाली की सफाई बाधित हो रही थी। गंदगी बढ़ने के साथ क्षेत्रवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों की ओर से इस संबंध में लगातार शिकायतें भी दर्ज कराई जा रही थीं। नियमों के उल्लंघन के मद्देनज़र नगर निगम ने अवध ऑटो केयर पर Rs.10,000 का जुर्माना लगाया। इसे तीन दिवस के भीतर नगर निगम, जोन-03 कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया गया...