देहरादून, अप्रैल 23 -- नगर निगम के वार्डों में महज कंपनियां बदलने और एनजीओ को डोर टू डोर कूड़ा उठान का काम सौंपने से व्यवस्था नहीं सुधरेगी। निर्धारित रूटों पर नियमित रूप से सफाई वाहन चलें, इसके लिए कंपनी की जवादेही तय होनी चाहिए। इसके अलावा सफाई यूजर चार्ज कलेक्शन की पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाए। ताकि सफाई व्यवस्था में सुधार हो और निगम की आय में बढ़ोतरी हो। यह बात भाजपा के पार्षदों ने बुधवार को मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी से वार्ता के दौरान कही। विजय पार्क वार्ड से पार्षद अमिता सिंह के नेतृत्व में पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना से मिला। उन्होंने कहा कि नगर निगम के बीस वार्ड सनलाइट कंपनी और छह वार्ड एनजीओ को दिए जा रहे हैं। लेकिन महज एक कंपनी को हटाकर दूसरी कंपनी को काम सौंपने से व्यवस्था नहीं...