नई दिल्ली, मई 20 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में कूड़ा उठाने पर संपत्ति कर के साथ उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्ज) नहीं वसूला जाएगा। बीते महीने अप्रैल में लिए गए फैसले को मंगलवार को स्थगित करने की जानकारी महापौर राजा इकबाल सिंह ने दी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ महापौर ने प्रेसवार्ता कर इस संबंध में सूचना दी। इस घोषणा से पहले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, महापौर के साथ विभिन्न आरडब्ल्यूए व नागरिक संगठनों ने यूजर चार्ज वसूलने को लेकर चर्चा की। प्रेसवार्ता में महापौर ने संपत्ति कर को लेकर एक सेटलमेंट योजना लाने की बात भी कही। इस संबंध में वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की यूजर्स चार्ज आप ने बिना चर्चा लगाया। यही इसके विरोध की सबसे बड़ी वजह है। दिल्लीवालों खासकर निम्न आय वर्ग कॉलोनियों के नागरिक संप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.