देवरिया, अप्रैल 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। कूटरचित ढंग से सहायक अध्यापक पद नियुक्त हुई पूर्व बीएसए की बेटी के विरूद्ध कोर्ट के आदेश पर भाटपाररानी पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज किया है। प्रबंधक के सांठ-गांठ से पूर्व बीएसए ने अपनी बेटी की नियुक्ति 2011 में कराई थी। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के पकड़ी बाबू निवासी रितुल विशेन पुत्र सुशील शाही ने आरोप लगाया है कि उनके गांव स्थित पूर्वांचल शिक्षण संस्थान जूनियर हाईस्कूल में तत्कालीन बीएसए ने 2011 में अपनी बेटी सुनीता मौर्या की नियुक्ति विद्यालय के प्रबंधक से सांठ-गांठ कर सहायक अध्यापक पद पर बिना टीईटी पास किए व बिना अनिवार्य योग्यता धारण किए ही करवाया था। हालांकि उस समय शासन द्वारा सहायक अध्यापक पद पर टीईटी अनिवार्य योग्यता थी। वहीं विद्यालय के प्रबंधक की नियुक्ति 2011 में ही किसी अन्य विद्यालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.