गुवाहाटी, दिसम्बर 23 -- बांग्लादेश में जारी अशांति और इसके भारत की सुरक्षा पर पड़ रहे प्रभाव के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कूटनीति का समय अब समाप्त होने की कगार पर है और पड़ोसी देश में संकट का स्थायी समाधान केवल 'सर्जरी' से ही संभव है। सीएम ने चेतावनी दी कि वर्तमान स्थिति भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र, विशेष रूप से असम के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है।'चिकन नेक' भारत की सबसे बड़ी रणनीतिक चिंता न्यूज18 के 'राइजिंग असम कॉन्क्लेव' में बोलते हुए सीएम शर्मा ने सिलिगुड़ी कॉरिडोर को भारत की सबसे बड़ी सामरिक चिंता बताया। इसे 'चिकन नेक' भी कहा जाता है। यह संकीर्ण गलियारा पूर्वोत्तर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है और इसके दोनों तरफ बांग्लादेश स्थित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को एक दिन ...