कानपुर, दिसम्बर 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता बीसीसीआई की कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश ने असम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। पहले अयान अकरम की गेंदबाजी और फिर कप्तान भव्य गोयल व कार्तिकेय सिंह की शानदार पारियों की बदौलत यूपी मजबूत स्थिति में है। असम की पहली पारी महज 138 रन पर समेटने के बाद यूपी ने पहली पारी में 259 रन बनाकर 121 रन की बड़ी बढ़त ले ली है। जवाब में दूसरी पारी भी असम की अच्छी नहीं रही और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक असम ने दो विकेट पर 80 रन बनाए हैं। मंगलदोई क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में यूपी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। असम की पहली पारी 52 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से तुषार रुद्र बोरा ने 37 रन, कप्तान दीपांकर पॉल ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.