बुलंदशहर, मार्च 27 -- थाने के गांव कौराली में कुआं पूजन के दौरान डीजे पर डांस कर रही महिलाओं की दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा वीडियो बनाने का विरोध करने पर मारपीट हो गई। आरोपी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और पथराव कर दिया। जिसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रनपाल ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि बुधवार रात आठ बजे उसके पोते का कुंआ पूजन कार्यक्रम चल रहा था। परिवार और रिस्तेदारी में आई महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थी। तभी दूसरे पक्ष से कुछ युवक डांस करती महिलाओं की विडियो बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट करते हुए पथराव शुरू कर दिया। जिसमें उसका भतीजा मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव को अन्य लोगों के आने पर आरोपी गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों ...